न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
T20 World Cup: टीम इंडिया के साथ करोड़ों भारतीय अफगानिस्तान की जीत की दुआ कर रहे थे। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया, जिससे भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। ...
T20 World Cup: नजीबुल्लाह जदरान की 73 रन की अर्धशतकीय पारी से आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट पर 124 रन बनाये। ...
T20 World Cup: अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में ग्रुप दो के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ...
T20 World Cup: न्यूजीलैंड के जीतने पर नामीबिया के खिलाफ भारत का आखिरी लीग मैच औपचारिकता भर रहेगा। न्यूजीलैंड की टीम शुक्रवार को नामीबिया को हराने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। ...