Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि भाजपा ने उन्हें हुबली-धारवाड़ सीट से टिकट नहीं दिया तो उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ बीएल संतोष का हाथ था। ...
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप आखिरकार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बतौर प्रचारक भाजपा के पक्ष में उतर गये हैं। इससे पहले कांग्रेस और जेडीएस ने सुदीप के इस फैसले का विरोध किया था और चुनाव आयोग से उनकी फिल्मों पर बैन लगाने की मांग की थी। ...
नोटिस में कहा गया था कि कॉमेडियन ने जयपुर के झालाना में एक जंगल सफारी के दौरान एक नीलगाय को खिलाते समय कथित तौर पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया था। वन विभाग ने उनपर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। ...
केंद्र व यूपी सरकार मिलकर यूपी में 1 हजार करोड़ की लागत से टेक्सटाइल पार्क का निर्माण करेगी। इसको लेकर मंगलवार, 18 अप्रैल को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र व यूपी सरकार के मध्य एएमयू साइन हुआ। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ औ ...
कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘कांग्रेस का उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के साथ पूरी एकजुटता है। हम सब इस बात पर सहमत हैं कि हमें इन ताकतों (भाजपा) से मिलकर लड़ना है।’’ ...
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में 'सौराष्ट्र-तमिल संगमम' कार्यक्रम का उद्घाट करते हुए राजनाथ सिंह ने अयोध्या में बन रहे राममंदिर का भी जिक्र करते हुए कहा कि कहा कि एक बार देश की जनता के दिलों में बसने वाले भगवान राम के लिए अयोध्या में जगह तलाशना मुश्किल ...
Vande Bharat Express: मुंबई सीएसएमटी-साईनगर शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस की सबसे कम औसत गति है जो लगभग 64 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं सबसे तेज औसत गति 2019 में शुरू की गई देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की है, जो नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक् ...
अरविंद केजरीवाल ने एक कहानी के माध्यम से पीएम मोदी पर परोक्ष रूप से हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि यदि देश में कुछ ठीक-ठाक ना हो और यदि देश की जनता महंगाई और गरीबी से जूझ रही हो तो सबसे पहले यह देखें कि देश का राजा अनपढ़ तो नहीं है। ...