Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
22 जनवरी 2024 यह कैलेंडर की एक तारीख मात्र नहीं है। अयोध्या में भगवान राम के ‘भव्य, दिव्य मंदिर’ की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही यह तारीख, जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा है, ‘नये इतिहास-चक्र की भी शुरुआत’ है। ...
Lok Sabha Elections 2024: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के न्यू खुर्जा और न्यू रेवाड़ी के बीच 173 किलोमीटर लंबे डबल-लाइन विद्युतीकृत खंड का उद्घाटन दोनों स्टेशनों के बीच मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। ...
National Tourism Day 2024: यात्रा के माध्यम से आप सुकून महसूस करते हैं और नए-नए मित्र और नई जानकारी हासिल करते हैं। भारत में 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। ...
पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 24 जनवरी को कैबिनेट बैठक की। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सभी कैबिनेट सहयोगियों को फिलहाल अयोध्या राम मंदिर जाने से परहेज करने की सलाह दी। ...
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस 2024 समारोह के दृष्टिगत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं 25 जनवरी, 2024 को रात 8 बजे से 26 जनवरी, 2024 को दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगी। ...
Bharat Ratna to Karpoori Thakur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्व. कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर से फोन पर बात की है और उन्हें पूरे परिवार के साथ पीएम हाउस आने का निमंत्रण दिया है। ...