लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

विश्व : WATCH: आपको व्हाइट हाउस में वापस देखकर मुझे खुशी हो रही?, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा, देखें वीडियो

विश्व : PM Modi US Visit: व्हाइट हाउस में पीएम मोदी को राष्ट्रपति ट्रंप ने पुराने मित्र की तरह किया वेलकम?, देखें वीडियो

कारोबार : PM Modi US Visit: भारतीय-अमेरिकी अरबपति उद्यमी विवेक रामास्वामी से मुलाकात, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

कारोबार : PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम?, व्यापक पारस्परिक शुल्क लगाने वाले आदेश पर हस्ताक्षर

विश्व : WATCH PM Modi US Visit: एनएसए माइकल वाल्ट्ज से मिले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मिलने पहुंचे एलन मस्क, देखें वीडियो

विश्व : PM Modi US Visit: कुछ यूं हुआ पीएम स्वागत?, ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘मोदी मोदी’ के नारे लगाकर, देखें तस्वीरें

विश्व : PM Modi US Visit: अमेरिकी खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मिले पीएम मोदी, शेयर की तस्वीरें

भारत : Delhi new CM announcement: क्या दिल्ली में कोई उपमुख्यमंत्री बनेगा?, वरिष्ठ नेता ने कहा- नहीं, अमेरिका से आते ही पीएम मोदी करेंगे अंतिम फैसला

भारत : Lok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारत : BJP action plan for Delhi: 100 दिन की कार्ययोजना, सीएम बनने से पहले एक्शन प्लान शुरू?, ‘विकसित दिल्ली’, आयुष्मान भारत, सीवर ओवरफ्लो और जलभराव पर काम करेंगे नौकरशाह