लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : नई संसद के उद्घाटन को लेकर चल रहा विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, राष्ट्रपति से उद्घाटन कराने के लिए दायर हुई याचिका

भारत : उत्तराखंड को मिली पहली वंदे भारत, पीएम मोदी ने दिल्ली से देहरादून के लिए जाने वाली ट्रेन को आज दिखाई हरी झंडी

भारत : नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर बोले जयराम रमेश- 'यह एक व्यक्ति का अहंकार और आत्म-प्रचार की इच्छा है जिसने...'

भारत : 'पिछले 45 साल से विदेश नीति कर रहा हूं, आजतक मैंने ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा', पीएम मोदी की यात्रा के साक्षी रहे एस जयशंकर ने बताए अपने अनुभव- देखें

भारत : दुनिया मुझसे सहमत है जब मैं कहता हूं कि हमारे तीर्थ स्थलों पर हमला स्वीकार्य नहीं: पीएम मोदी

भारत : 3 देशों के यात्रा से लौटे पीएम मोदी, कहा- 'आज दुनिया भारत को सुनने के लिए आतुर है...ये यश मोदी का नहीं, भारत का है', विपक्ष पर भी साधा निशाना

भारत : Sengol New Parliament: क्या है ‘सेंगोल’, लंबाई 5 फीट, शीर्ष पर 'नंदी', जानें अभी कहां रखा गया है...

भारत : यदि हिम्मत है तो विपक्ष घोषणा करे कि वह नये संसद भवन की कार्यवाही में कभी भाग नहीं लेगा, सुशील मोदी ने दी चुनौती

कारोबार : Vande Bharat Express Train: उत्तराखंड में शुरू होने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी देंगे सौगात, जानें दिल्ली और देहरादून ​​यात्रा समय और किराया

भारत : नए संसद भवन पर बोले गुलाम नबी आजाद- इसका निर्माण जरूरी था, यह अच्छा है कि अब बन गया है