लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी- गीता प्रेस सिर्फ एक प्रिंटिंग प्रेस नहीं बल्कि करोड़ों लोगों का मंदिर है

विश्व : भारत ग्लोबल क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप के चैंपियंस ग्रुप में हुआ शामिल, जानिए क्या है इसके मायने

भारत : बीजेपी ने कहा- 'राहुल गांधी आदतन अपराधी हैं', प्रियंका गांधी बोलीं- 'अहंकारी सत्ता के खिलाफ सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं'

भारत : विपक्षी एकता पर पीएम मोदी का प्रहार, कहा- 'जिनके दामन दागदार हैं वो एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं'

भारत : पीएम ने रायपुर में 7,600 करोड़ रुपए की 8 परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया; अंतागढ़ से रायपुर के लिए एक नई ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

भारत : पीएम मोदी आज गोरखपुर में दो वंदेभारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, वाराणसी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

कारोबार : Goods and Services Tax: 11 जुलाई को 50वीं बैठक, जीएसटी परिषद इन चीजों पर घटा सकती है कर की दर, यहां चेक करें लिस्ट

भारत : NDA ने 18 जुलाई को बुलाई बैठक, पूर्व सहयोगी सुखबीर बादल, चिराग पासवान, टीडीपी के शामिल होने की संभावना

उत्तर प्रदेश : PM MODI VARANASI: संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे पीए मोदी, बरेका में रात्रि विश्राम और 12148 करोड़ की लागत वाली 29 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, देखें लिस्ट

भारत : 'बिना पत्नी के पीएम आवास में रहना गलत', लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज