लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Watch: पीएम मोदी ने भरी बरसात में राजस्थान के बीकानेर में साइकिल सवारों के साथ किया रोड शो

राजस्थान : बीकानेर में गरजे पीएम मोदी, कहा- अशोक गहलोत अपने बेटे का भविष्य बचाने में जुटे हुए हैं

भारत : अब नौसेना को भी मिलेंगे राफेल लड़ाकू विमान, पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान 45 हजार करोड़ में हो सकता है सौदा

भारत : वंशवाद के आरोप पर कांग्रेस ने पीएम मोदी को दी चुनौती, कहा- उन्हें घोषणा करने से कौन रोकता है

उत्तर प्रदेश : ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को घमंडी कहा, मायावती को बताया पीएम पद का सबसे बड़ा चेहरा

भारत : तेलंगाना में पीएम मोदी ने 6100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की, केसीआर सरकार को बताया सबसे भ्रष्ट

भारत : Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में किया बदलाव, चार प्रदेश अध्यक्ष के बाद मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना चुनाव प्रभारी नियुक्त, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश : देखिए पुनरोद्धार के बाद कैसे दिखेंगे मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र महाश्मशान, पीएम मोदी ने मॉडल का अवलोकन किया

उत्तर प्रदेश : वाराणसी में बोले पीएम मोदी- हम एक परिवार के लिए योजनाएं नहीं बनाते, बनारस को 12 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी

भारत : चमोलीः नीती-माणा घाटियों में जनजातीय महिलाओं की आर्थिकी का जरिया बना भोजपत्र, जानें क्या है और पीएम मोदी से क्या है संबंध