Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि राजधानी की सड़कों से लेकर गांव-गांव तक निडर होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिजोरम के बाद मणिपुर पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि हमें संतोष है कि हाल ही में hills और valley में... अलग-अलग groups के साथ समझौतों के लिए बातचीत हुई है। ...
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर में 77,000 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। वैष्णव ने यह बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मिजोरम की पहली रेल लाइन का उद्घाटन और आइजोल को दिल्ली से जोड़ने वाली राज् ...
PM Modi in Manipur: हम बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। हमने देशभर में गरीबों के लिए पक्के घर बनाने की योजना शुरू की। इसका फायदा मणिपुर के भी हजारों परिवारों को मिला। ...
PM Modi on Nepal PM: नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को हिमालयी राष्ट्र में कई दिनों की राजनीतिक उथल-पुथल के बाद अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई गई। ...