लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : G20 Summit 2023 Day 1: सीएम नीतीश कुमार, एमके स्टालिन और हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना, रात्रिभोज में होंगे शामिल, देखें वीडियो

ज़रा हटके : G20 Summit 2023 Day 1:आइये ‘भारत मंडपम’ में आपका..., पीएम मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, देखें वीडियो

भारत : G20 Summit 2023: कोणार्क चक्र के बारे में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को बताया, देखें वीडियो, जानिए क्या है

कारोबार : G20: यूक्रेन युद्ध ने दुनिया में विश्वास की कमी को गहरा किया, पीएम मोदी ने कहा- हम कोविड-19 को हरा सकते हैं, तो हम इस संकट पर भी विजय हासिल करेंगे, देखें वीडियो

भारत : G20 Summit: ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल किया, पीएम मोदी ने कहा- 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास', देखें वीडियो

विश्व : Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से मचे हाहाकार के बीच भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कि सहायता की पेशकश

भारत : G20 Summit: पीएम मोदी जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचे, विश्व नेताओं का स्वागत करेंगे, प्रमुख सत्र 10.30 बजे शुरू होने की उम्मीद

भारत : G20 Summit: जी20 सम्मेलन में आज क्या होगा खास? जानें शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन का मुख्य एजेंडा

भारत : G20 Summit 2023: प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता, जानें पीएम ने ट्वीट कर क्या कहा

भारत : वीडियो: ऋषि सुनक ने हिंदू धर्म से अपने जुड़ाव, पीएम मोदी के साथ समीकरण और खालिस्तान मुद्दे, सब पर की खुलकर बात, देखिए क्या कहा