लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : शरद पवार को छोड़िये, आपने किसानों के लिए क्या किया मोदी जी?, उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी द्वारा पवार पर की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा

भारत : पीएम मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया : राहुल गांधी

बिहार : Lok Sabha Elections 2024: यूपी के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े सीएम नीतीश, जदयू नेता ने की मुलाकात, भाजपा के सफाए का ऐलान

अन्य खेल : Asian Para Games 2023 medals: 214 स्वर्ण, 167 रजत और 140 कांस्य पर चीन ने किया कब्जा, देखें ईरान, जापान और दक्षिण कोरिया ने कितने पदक पर किया कब्जा, देखें 10 टॉप लिस्ट

अन्य खेल : Asian Para Games 2023 medals: 29 स्वर्ण सहित 111 मेडल पर कब्जा, चीन 500 के पार, देखें टॉप-6 देश की लिस्ट

अन्य खेल : Asian Para Games 2023: पहले एशियन गेम्स फिर एशियाई पैरा गेम्स में भारत ने लहराया परचम, पदकों का शतक किया पूरा

भारत : 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' में बोले पीएम मोदी - भारत आयातक से मोबाइल फोन का निर्यातक बन गया है, कांग्रेस पर भी निशाना साधा

भारत : Telangana Elections 2023: चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने राजा सिंह का निलंबन किया रद्द, विधायक ने मोदी-शाह को कहा धन्ययाद

भारत : प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के सातवें एडिशन का किया उद्घाटन, भारत मंडपम में 3 दिन चलेगी यह मीट

भारत : 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से लेकर भारत की पहली रीजनल रेल तक...जनता को मिली कई योजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने 30 दिनों का जारी किया 'रिपोर्ट कार्ड'