Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
सरोगेट विज्ञापन अक्सर कम अल्कोहल से जुड़ी वस्तु दिखाकर प्रतिबंध से बच जाते हैं, जैसे पानी, संगीत या उनके प्रमुख उत्पाद से जुड़े लोगो और रंगों से सजे कांच के बर्तन में कोई भी ड्रिंक को मिलाते हुए दिखाते हैं। लेकिन, अब सरकार द्वारा बनाए गए नियमों से इन ...
1747 में अफगानिस्तान में दुर्रानी साम्राज्य की स्थापना करने वाले अब्दाली से अमित शाह की तुलना करते हुए ठाकरे ने कहा कि जो लोग जन्मदिन का केक खाने के लिए पाकिस्तान गए थे, उन्हें हमारी पार्टी को हिंदुत्व नहीं सिखाना चाहिए। ...
फर्म के अनुसार, पीएम मोदी 69 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर 63 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ...
Har Ghar Tiranga Independence Day 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह एक राष्ट्रीय आंदोलन बन गया है। ...
नरेंद्र मोदी सरकार ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने, भीड़भाड़ कम करने और देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए 936 किलोमीटर की दूरी वाली और 50,655 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ प्रमुख राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ...