लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Haryana Assembly Elections 2024: 15-20 विधायकों का कटेगा टिकट!, कई मंत्री होंगे 'बेटिकट', जेपी नड्डा आवास पर बैठक, अमित शाह सहित कई दिग्गज पहुंचे

भारत : Gujarat Floods LIVE Updates: पीएम मोदी ने एक बार फिर सीएम भूपेंद्र पटेल को किया कॉल, राहत कार्यों पर मांगी रिपोर्ट

भारत : Gujarat flood: 28 हुई गुजरात में बाढ़ से मरने वालों की संख्या, 40 हजार से अधिक लोग लापता

कारोबार : प्रधानमंत्री जन-धन योजना को पूरे हुए 10 साल, जानिए अब तक कितने करोड़ खोले गए बैंक खाते, पीएम मोदी ने योजना को बताया सफल

भारत : Rajya Sabha Election 2024 Result: 9 राज्य और 12 सीट पर उपचुनाव, एनडीए ने 11 और कांग्रेस ने 1 सीट पर मारी बाजी!, राज्यसभा में भाजपा को बहुमत, देखिए आंकड़े

भारत : Video: उत्तराखंड में ओम पर्वत से गायब हुई सफेद बर्फ, अब दिख रही केवल काली चट्टान, पीएम मोदी से लगाई गई गुहार

भारत : Caste Census: जातिगत जनगणना कराकर दम लेंगे, हमारी मांग बहुत पुरानी, तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर हमला

विश्व : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया यूक्रेन यात्रा की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने की प्रशंसा, ट्वीट कर कही ये बात, जानें

कारोबार : Subhadra Yojana 2024: बीपीएल परिवार की 10000000 महिला को 5 साल तक 50000 रुपये मिलेंगे, जानें क्या है सुभद्रा योजना, कैसे उठाएं फायदा

भारत : Jammu Kashmir Assembly Polls 2024: भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, पीएम मोदी संभालेंगे कमान