नाओमी ओसाका एक महिला टेनिस प्लेयर हैं, जो जापान का प्रतिनिधित्व करती हैं। नाओमी ओसाका जन्म जापान के ओसाका शहर में 16 अक्टूबर 1997 को हुआ था। उन्होंने 8 सितंबर 2018 को सेरेना विलियम्स को हराते हुए यूएस ओपन का खिताब जीता और ये कारनामा करने वाली जापान की पहली खिलाड़ी बन गई थीं। नाओमी की मां जापानी थी, लेकिन उनके पिता कैरीबियाई देश से ताल्लुक रखते थे। करियर की शुरुआत में इसे लेकर नाओमी पर कई बार फब्तियां भी कसी जाती थीं, लेकिन उन्होंने इन सब की बजाए अपने खेल पर ध्यान देना सही समझा। नाओमी ओसाका की बड़ी बहन मारी ओसाका भी एक टेनिस खिलाड़ी है, जो जापान का ही प्रतिनिधित्व करती हैं। जापान में दोनों बहनों की तुलना अमेरिकी बहनें सेरेना-वीनस विलियम्स से की जाती है। Read More
गत चैम्पियन नाओमी ओसाका ने चीन की झेंग सेइसेइ को 6-2, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना 15 वर्ष की कोको गॉ से होगा जबकि नोवाक जोकोविच ने भी अपना मुकाबला आसानी से जीत लिया। कोको ने अनुभवी सोराना क ...
सेरेना की सहेली कारोलिन वोजनियाकी भी सीधे सेटों में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गयी। डेनमार्क की इस गैरवरीय खिलाड़ी ने अमेरिका की क्रिस्टी एन को 6-1, 6-3 से हराया। ...
Naomi Osaka: दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका ने 15 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ को हराने के बाद अपने शानदार अंदाज से जीता फैंस का दिल ...
नोवाक जोकोविच ने आसान जीत से फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश किया, जबकि महिला वर्ग में शीर्ष वरीय नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स भी आगे बढ़ने में सफल रही। ...