US Open: नोवाक जोकोविच, ओसाका को शीर्ष वरीयता, जानिए नडाल, फेडरर, सेरेना की वरीयता

By भाषा | Published: August 22, 2019 04:46 PM2019-08-22T16:46:36+5:302019-08-22T16:46:36+5:30

US Open 2019: 29 अगस्त से शुरू हो रहे यूएस ओपन में नोकाक जोकोविच को पुरुषों और नाओमी ओसाका को महिलाओं के क्रम में शीर्ष वरीयता दी गई है

US Open 2019: Novak Djokovic, Naomi Osaka Named Top Seeds | US Open: नोवाक जोकोविच, ओसाका को शीर्ष वरीयता, जानिए नडाल, फेडरर, सेरेना की वरीयता

नोवाक जोकोविच को यूएस ओपन में दी गई है शीर्ष वरीयता

न्यूयॉर्क, 22 अगस्त: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन नोवाक जोकोविच और जापान की नाओमी ओसाका को बुधवार से शुरू हो रहे अमेरिकी ओपन में शीर्ष वरीयता दी गई है।

जोकोविच की नजरें अपने 17वें ग्रैंड स्लैम एकल खिताब पर होगी। स्पेन के रफेल नडाल को दूसरी वरीयता दी गई है।

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर को तीसरी वरीयता मिली है जिनकी नजरें 21वें ग्रैंडस्लैम पर होंगी। महिला और पुरुष एकल वर्ग के ड्रॉ गुरुवार को निकाले गए।

महिला वर्ग में ओसाका को शीर्ष वरीयता दी गई

महिला वर्ग में नाओमी ओसाका को शीर्ष और सेरेना विलियम्स को आठवीं वरीयता मिली है। ओसाका ने सेरेना को हराकर पिछले साल का खिताब जीता था। इसके बाद इस साल उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। 

फ्रेंच ओपन जीत चुकीं ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को दूसरी और विंबलडन चैंपियन रहीं रोमानिया की सिमोना हालेप को चौथी वरीयता मिली है। 

Web Title: US Open 2019: Novak Djokovic, Naomi Osaka Named Top Seeds

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे