नाओमी ओसाका एक महिला टेनिस प्लेयर हैं, जो जापान का प्रतिनिधित्व करती हैं। नाओमी ओसाका जन्म जापान के ओसाका शहर में 16 अक्टूबर 1997 को हुआ था। उन्होंने 8 सितंबर 2018 को सेरेना विलियम्स को हराते हुए यूएस ओपन का खिताब जीता और ये कारनामा करने वाली जापान की पहली खिलाड़ी बन गई थीं। नाओमी की मां जापानी थी, लेकिन उनके पिता कैरीबियाई देश से ताल्लुक रखते थे। करियर की शुरुआत में इसे लेकर नाओमी पर कई बार फब्तियां भी कसी जाती थीं, लेकिन उन्होंने इन सब की बजाए अपने खेल पर ध्यान देना सही समझा। नाओमी ओसाका की बड़ी बहन मारी ओसाका भी एक टेनिस खिलाड़ी है, जो जापान का ही प्रतिनिधित्व करती हैं। जापान में दोनों बहनों की तुलना अमेरिकी बहनें सेरेना-वीनस विलियम्स से की जाती है। Read More
French Open 2019: दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका पहले ही दौर में उलटफेट का शिकार होने से बच गईं, पुरुष वर्ग में ज्वरेव भी पहुंचे दूसरे दौर में ...
Time's 100 most influential: टाइम्स मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल मोहम्मद सालाह ने महिलाओं से बेहतर व्यवहार की सलाह दी है ...
Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के वुमंस सिंगल्स के फाइनल में जापान की नाओमी ओसाका का मुकाबला चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा से होगा। ...