मुंबई (पुराना नाम बॉम्बे) भारत के पश्चिमी छोर पर स्थित है। इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी माना जाता है। मुंबई के हॉर्बर वॉटर फ्रंट पर स्थित गेटवे ऑफ इंडिया पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है जिसे 1924 में ब्रिटिश शासनकाल में बनाया गया था। यहां एलिफैंटा की गुफाएं हैं। यह शहर सबसे ज्यादा चर्चित यहां की बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की वजह से रहता है। इसका कुल क्षेत्रफल 603.4 स्क्वॉयर किमी है। 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की जनता 1.84 करोड़ है। Read More
आकाशवाणी की स्थापना 1927 में 23 जुलाई के दिन की गई थी और उस समय इस सेवा का नाम भारतीय प्रसारण सेवा (इंडियन ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन) रखा गया था। देश में रेडियो प्रसारण की शुरुआत मुंबई और कोलकाता में सन 1927 में दो निजी ट्रांसमीटरों से की गई। ...
बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को रेलवे अधिकारियों को लीक से कुछ हटकर सोचने और उपनगरीय ट्रेनों के डिब्बों और स्टेशनों को दिव्यांगों के और अनुकूल बनाने का रास्ता तलाशने को कहा। रेलवे ने उच्च न्यायालय के समक्ष एक हलफनामे में कहा है कि ट्रेनों के ठहराव का ...
मुंबई के बांद्रा में स्थित महानागर टेलीफोन निगम लिमिटेड ( एमटीएनएल ) की बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। यह आग बिल्डिंग के चौथे मंजिले पर लगी थी। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय प्रशासन और दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ...
सोमवार (15 जुलाई) को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बंबई हाईकोर्ट से कहा था कि वह 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में अभियोजन पक्ष के उन गवाहों के साक्ष्यों की एक सप्ताह तक जांच नहीं करेगा जिनके नाम और बयानों के साथ कांट छांट की गई है। ...
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है। युवती भी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी जो मुंबई के घाटकोपर में रह रही थी। ...