आजमगढ़ के शख्स ने मुंबई में गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी से झूला
By भाषा | Published: July 20, 2019 05:59 PM2019-07-20T17:59:55+5:302019-07-20T17:59:55+5:30
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है। युवती भी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी जो मुंबई के घाटकोपर में रह रही थी।
ठाणे जिले के कल्याण इलाके के एक लॉज में एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी के फंदे से लटक गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उनके शव कल्याण रेलवे स्टेशन के पास स्थित लॉज से बरामद किए गए।
महात्मा फूले थाने के इंस्पेक्टर पी. आर. लोंधे ने कहा, “दोनों की उम्र 20 साल के आस-पास थी। अरुण गुप्ता ने युवती प्रतिभा प्रसाद की कथित तौर पर गला दबा कर हत्या कर दी और बाद में कमरे में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।”
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है। युवती भी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी जो मुंबई के घाटकोपर में रह रही थी। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी लगती है। लोंधे ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।