ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने हाल में आईएएस (कैडर) नियम, 1954 में बदलाव का प्रस्ताव दिया है, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अधिकारियों की मांग के लिए नई दिल्ली के अनुरोध को रद्द करने की राज्यों की शक्ति छीन लेगा। ...
उत्तर प्रदेश का चुनाव अब भाजपा के लिए बहुत आसान नहीं लग रहा है. भाजपा आलाकमान ने पिछले साल यूपी में नेतृत्व परिवर्तन पर विचार करने की कोशिश की भी थी. हालांकि, प्रस्ताव बाद में रद्द कर दिया गया. ...
UP Assembly elections: समाजवादी पार्टी (सपा) के उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा लिए प्रचार करें। ...
पद्म श्री से सम्मानित मशहूर कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देबनाथ के निधन पर शोक जताया। ...
समाजवादी पार्टी (सपा) के उपाध्यक्ष किरणमय नंदा सोमवार को उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल लौटे और उनका 18 जनवरी की शाम को बनर्जी से उनके आवास पर मिलने का कार्यक्रम है। इस दौरान इस विषय पर चर्चा होगी। ...
उन्होंने पीएम को पत्र में लिखा, यह हमारे लिए और भी चौंकाने वाली बात है कि झांकी को बिना कोई कारण बताए खारिज कर दिया गया। सीएम ने पत्र लिखकर परेड में पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों की झांकी को शामिल करने का अनुरोध किया है। ...