ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
Kolkata doctor rape-murder case: उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया ताकि चिकित्सक काम फिर से शुरू कर सकें। ...
कोलकाता पुलिस ने छात्र पर कथित तौर पर 31 वर्षीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर की पहचान और फोटो उजागर करने का आरोप लगाया, जिसके साथ 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या कर दी गई थी। ...
अखिलेश यादव ने कोलकाता रेप-मर्डर मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव करते हुए कहा, ''वह खुद एक महिला हैं, वह एक महिला का दर्द समझती हैं।'' ...
निर्भया की मां ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर शनिवार को कड़ा आक्रोश व्यक्ति किया और कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। ...