मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी, सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। आज आप जो 71,000 भर्ती पत्र बांट रहे हैं, वो केवल ‘ऊंट के मुंह में जीरा है।’ खाली पद भरने की प्रक्रिया है। ...
पीएम मोदी ने कर्नाटक को 10 हजार 800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। यादगिर के कोडेकल में सिंचाई, पीने के पानी और दूसरी विकास परियोजाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ...
युवा नेता ने 30 जनवरी को विधानमंडल परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नासिक डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। ...
Bharat Jodo Yatra: बिहार के बांका भागलपुर सीमा के समीप रतनगंज में एक स्कूल से आज यात्रा की शुरुआत हुई। नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद कर रहे हैं। ...
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर चीन की भाषा बोलने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। ...