मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
मंगलवार को पीएम मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार में गहरी जड़ें रखने वाले सभी एक साथ आ गए हैं और देश के संवैधानिक संस्थानों पर हमला कर रहे हैं। ...
Rahul Gandhi disqualification: राहुल गांधी को बंगाल खाली करने के लिए मिले नोटिस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, यह तरीका नहीं है। कभी-कभी, हम तीन-चार महीने तक बिना बंगले के रहते हैं। मुझे अपना बंगला छह महीने बाद मिला। लोग ऐसा दूसरों को अपमानित करने के ...
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे गुट ने आज मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया क्योंकि राहुल गांधी ने कहा कि मैं सावरकर नहीं हूं, मैं गांधी हूं। ...
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के मामले पर विरोध जताते हुए विपक्षी सांसद काले कपड़ों में संसद पहुंचे। मल्लिकार्जुन खड़के संसद भवन में स्थित कार्यालय में विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने बैठक की। इसमें तृणमूल के सांसद भी पहुंचे। ...
तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों ने सोमवार को संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लिया। इस कदम का कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वागत किया ...
साल 1984 के सिख दंगो के आरोपी जगदीश टाइटलर आज राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध में राजघाट पर आयोजित ‘संकल्प सत्याग्रह’ में शिरकत करने के लिए पहुंचे। ...