मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार के सामने सवाल खड़ा किया है कि आखिर वो कौन सी विधा या युक्ति है, जिसके द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति महज दो से ढाई साल के बीच में बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये हो गई। ...
सदन की कार्यवाही शुरू होने पर काले कपड़े पहले कांग्रेस सदस्यों सहित कुछ विपक्षी दलों के सांसद आसन के समीप आकर जेपीसी की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। ...
बजट सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें (राहुल गांधी) संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया है फिर भी वे माफी की मांग कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वे विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। ...
मल्लिकार्जुन खड़गे को पिछले साल गांधी परिवार ही कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में लेकर सामने आई उन्हें राज्यसभा में विपक्ष का नेता बने रहने की अनुमति भी दी. माना जा रहा है कि अगर खड़गे का नाम आगे बढ़ता है तो विपक्षी दलों के लिए उनका विरोध करना मुश्किल हो स ...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस अध्यक्ष से कहा, यूपीए सरकार में बनाये गए डीपीसीओ, 2013 के प्रावधान अनुसार, हर साल होलसेल प्राइस इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) के हिसाब से फ़ार्मा कंपनी दवाई के दाम बढ़ाती है या घटाती हैं। ...
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करके देश को तानाशाही की ओर धकेल रही है। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जब पूछा गया कि गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि कांग्रेस राहुल गांधी के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है तो इसपर उन्होंने कहा कि वो उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना नहीं चाहते हैं। ...