कमल हासन फिल्म एक्टर हैं। तमिल फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह डायरेक्शन और फिल्म प्रोडक्शन में भी अपने हाथ आजमा चुके हैं। कमल हासन हाल ही में राजनीति में भी उतरे हैं। कमल हासन ने मक्कल नीधि मियाम पार्टी पार्टी बनाई है और इसके अध्यक्ष भी हैं। कमल हासन का जन्म 7 नवंबर 1954 को हुआ था। कमल हासन पद्म श्री, पद्म भूषण अवार्ड से भी सम्मानित किये जा चुके हैं। Read More
कमल हासन ने अपनी राजनैतिक पार्टी का नाम 'मक्काल नीधि मैय्यम' रखा है। उन्होंने कहा, 'इस वक्त मैं लंबे-चौड़े भाषण देने के बजाए लोगों से सुझाव लेने के लिए जाऊंगा।' ...
कमल हासन दक्षिणपंथी राजनीति के मुखर आलोचक रहे हैं। वो तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिन्दी में सौ से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। हासन ने कहा है कि राजनीति में आने के बाद वो अभिनय से संन्यास ले लेंगे। ...
फिल्मस्टार से नेता बने कमल हासन ने मंगलवार को कहा कि तमिलनाडु के लोगों के लिए राजनीति में आने का उनका फैसला अंतिम व अपरिवर्तनीय है। अब वह (नई) फिल्मों में नजर नहीं आएंगे। ...