जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
Bihar Cabinet formation: जदयू में मंत्रियों के नाम और विधानसभा अध्यक्ष का पद किस दल को जाए इस पर बात करने के लिए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सोमवार रात ही चार्टर्ड विमान से दिल्ली पहुंचे। ...
Bihar Assembly Election LIVE Updates: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार का घोषणापत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी, नीतीश कुमार के विश्वास और एकीकृत बिहार के विजन का प्रतीक है। ...
Bihar Assembly Elections: 101 उम्मीदवारों की सूची में मिश्रीलाल यादव की जगह मैथिली ठाकुर और गौड़ा बौराम से स्वर्णा सिंह की जगह पति सुजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। ...
Bihar Elections 2025: 5 दिनों में लगभग एक हज़ार किलोमीटर नापने के बाद, ये बताने की स्थिति में हूँ कि इस विधानसभा चुनाव में बिहार के मतदाता क्या सोच रहे हैं। ...