इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)FOLLOW
Indian national developmental inclusive alliance (india), Latest Hindi News
लोकसभा चुनाव 2024 रोचक होगा। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को कड़ी चुनौती देने के प्रयास में जुटे 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ रखा है। विपक्षी गठबंधन में 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति बनाई जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार के प्रबंधन के लिए दिल्ली में एक साझा सचिवालय बनाया जाएगा। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 के अनुसार इंडिया, यानी भारत, राज्यों का एक संघ होगा। आज बेंगलुरु में 26 राजनीतिक दलों द्वारा घोषित ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ के पीछे यही भावना है। Read More
विपक्षी पार्टियों का गठबंधन लोकसभा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ सकता है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। ...
पीएम मोदी ने संसद भवन में भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाया था। आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं, इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं। ...
मुर्शिदाबाद में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बंगाल के कई अन्य स्थानों पर पंचायत चुनावों के बाद अत्याचार हुए हैं। ...
अगर घटक दलों की संख्या शक्ति का पैमाना है तो बाजी सत्तारूढ़ भाजपा के हाथ मानी जा सकती है, जो अपने गठबंधन ( एनडीए ) का कुनबा, उसके रजत जयंती वर्ष में 38 तक पहुंचाने में सफल रही। ...
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कहा कि वह 'वंदे मातरम' नहीं गाएंगे क्योंकि यह राष्ट्र को झुकाने जैसा है और उनका धर्म उन्हें किसी के सामने झुकने की इजाजत नहीं देता, यहां तक कि अपनी मां के सामने भी नहीं। ...
गत दो जुलाई को अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायक एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे, जिनमें छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल और हसन मुशरिफ भी शामिल हैं। ...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता आशुतोष दुबे ने अपनी शिकायत में कहा कि विपक्ष ने राजनीतिक लाभ के लिए 'इंडिया' का इस्तेमाल किया और इसने देश की गरिमा का अनादर किया। ...