भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
वाडा से मान्यता प्राप्त एजेंसी यह परीक्षण करती है। इसके लिए कोई विशेष प्रणाली नहीं है और किसी भी खिलाड़ी को यूरीन का नमूना देने के लिये बुलाया जा सकता है। ...
ICC World Cup 2019: साउथम्पटन के एजिस बाउल की पिच सपाट रहने की संभावना है और ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की धीमी गेंदबाजों के सामने कमजोरी को देखते हुए कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को पहले एकादश में जगह मिल सकती है। ...
साउथ अफ्रीका लगातार अपने दो मैच गंवा चुका है। कैलिस ने आईसीसी के लिये कॉलम में लिखा, ‘‘यह निराशाजनक प्रदर्शन है और अब अगले मैच में काफी दबाव होगा। उसमें हारने पर टूर्नामेंट से दक्षिण अफ्रीका का बोरिया बिस्तर बंध जायेगा।’’ ...