भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
साउथैम्प्टन, चार जून। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद साहसिक रवैया अपनाते हुए मंगलवार को अपने खिलाड़ियों को हतोत्साहित नहीं होने और मनोबल बनाये रखने की सलाह दी। दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ आईसीसी विश्व कप मे ...
चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय आक्रमण इस दौर का सबसे मुकम्मिल है लेकिन इसकी तुलना 2003 और 2011 के गेंदबाजों से नहीं की जानी चाहिये। ...
नई दिल्ली, चार जून। भारतीय क्रिकेट आईसीसी विश्व कप में 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच सहित कुछ अन्य मुकबालों में नीली पोशाक की जगह नारंगी रंग की पोशाक में दिख सकती है। नारंगी रंग की इस पोशाक में नीला रंग भी मिला हुआ होगा जिसे टूर्नामेंट के ...
ICC World Cup 2019 IND vs SA, match prediction: भारत के पास मैच विनर्स की कमी नहीं है और उनमें पहला नाम खुद कोहली का है, लेकिन इसमें वह ‘आभामंडल’ नहीं दिख रहा, जो महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली 2011 की विश्व कप विजेता टीम में था। ...
ICC World Cup 2019, IND vs SA: कंधे में तकलीफ के बाद करीब दो साल क्रिकेट से दूर रहने वाले स्टेन करीब दो साल बाद क्रिकेट मैदान पर वापस लौटे थे, लेकिन वह विश्व कप-2019 में एक भी मैच नहीं खेल सके। ...
ICC World Cup 2019: 1992 और 2011 के बीच छह विश्व कप खेल चुके तेंदुलकर ने कपिल देव, जवागल श्रीनाथ और जहीर खान की अगुवाई वाले तेज आक्रमण को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि अलग अलग दौर के खिलाड़ियों की तुलना बेमानी है। ...