भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
ICC World Cup, Ind vs SL: रोहित विश्व कप-2019 में अब तक कुल 5 सेंचुरी लगा चुके हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है। ...
ICC World Cup, Ind vs SL: रोहित ने 94 गेंदों में 2 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली। इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट कुल 647 रन बना चुके हैं। ...
ICC World Cup, Ind vs SL: इस ट्वीट के साथ ही कोहली का एक पत्र भी था, जिसमें लिखा था- "डियर चारुलता जी, हमारी टीम के प्रति आपका प्यार और जज्बा देखना बहुत ही प्रेरणादायक है... ...
ICC World Cup, Ind vs SL: 10 दिनों के अंदर इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले गये मैच के दौरान बलूचिस्तान के समर्थन वाले बैनर लहराते हुए विमान मैदान के ऊपर से उड़े थे। ...
MS Dhoni: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर एमएस धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ विकेटों के पीछे कमाल करते हुए पहले चार विकेटों में से चारों को आउट करने में योगदान दिया ...