भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
भारतीय दौरे की शुरुआत 14 जनवरी को मुंबई में होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से होगी। दूसरा वनडे 17 जनवरी को राजकोट और तीसरा वनडे 19 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा। ...
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 2019 में भी अपने बल्ले की चमक बिखेरना जारी रखा और कई नए रिकॉर्ड बनाए। अब कप्तान कोहली क्रिकेट मैदान से दूर अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ की बर्फ से ढंके पहाड़ों पर फुर्सत के कुछ पल बिताते नजर ...
Bhuvneshwar Kumar: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि उन्हें हैरानी है कि एनसीए उनके स्पोर्ट्स हर्निया का पता क्यों नहीं लगा पाया ...