भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
भारत की बांग्लादेश पर यह दस मैचों में आठवीं जीत है। विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने दसवीं बार पारी के अंतर से जीत दर्ज की जो भारतीय रिकॉर्ड है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने नौ मैच पारी के अंतर से जीते थे। ...
भारत ने शनिवार को इंदौर में बांग्लादेश को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन ही पारी और 130 रन से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ विराट कोहली भारत को पारी से सर्वाधिक मैच जिताने वाले कप्तान बन गए हैं।कोहली ने इस मामल में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ ...
मयंक ने अपनी शानदार पारी के दौरान चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रन, अजिक्य रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 190 रन और रविन्द्र जड़ेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की। ...