भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
लारा ने कहा कि कोहली किसी भी युग की सर्वश्रेष्ठ टीम में जगह बनाएंगे, चाहे वह क्लाइव लायड की सत्तर के दशक की अपराजेय टीम हो या सर डॉन ब्रैडमेन की 1948 की विश्व विजेता टीम। ...
पाकिस्तान के लिए 2011 में पदार्पण करने वाले 33 साल के शाह ने 37 टेस्ट में 207 विकेट चटकाए हैं लेकिन उन्होंने कभी भारत के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेला। ...
श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गये पहले टेस्ट में नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले इस बल्लेबाज ने कहा कि वह कोहली की तरह मैच विजेता खिलाड़ी बनना चाहते हैं। ...
सचिन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह उस घटना के बारे में बात कर रहे हैं जब एक वेटर ने उन्हें एल्बो गार्ड बदलने की सलाह दी थी। ...
भारत की अंडर-19 टीम के मुख्य कोच पारस महाम्ब्रे ने कहा कि टीम संतुलित है और टूर्नामेंट से पहले अभ्यास मैचों में कुछ संयोजनों को लेकर प्रयोग करने का मौका मिलेगा। ...