भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
पहले दो मैचों में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम बुधवार को होने वाले तीसरे टी-20 मैच में मेजबान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ इतिहास रचना चाहेगी ...
India Vs New Zealand, 3rd T20I Live Streaming: सेडन पार्क में लगातार तीसरे मैच में जीत से भारतीय टीम न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार टी20 श्रृंखला जीतने में सफल रहेगी। ...
भारत को 144 के स्कोर पर छठा झटका लग चुका था। यहां से सातवें विकेट के लिए सिद्धेश वीर (25) और अर्थव अंकोलेकर ने 61 रन जुटाकर भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। ...
भारत ने लोकेश राहुल (नाबाद 57) के सीरीज में लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से रविवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। ...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच 29 जनवरी को हैमिल्टन सेडन पार्क स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12.30 बजे से खेला जाएगा। ...
भारत ने पहले दोनों मैचों में लक्ष्य को आसानी से हासिल किया और अब वह बुधवार को यहां होने वाले तीसरे मैच में पहली बार न्यूजीलैंड में श्रृंखला जीतने की कोशिश करेगा। ...