भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
Azharuddin on Dhoni comeback: पूर्व भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन ने स्टार विकेटकीपर एमएस धोनी की वापसी को लेकर कहा है कि आईपीएल टलने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं ...
Team India: भले ही कोरोना की वजह से क्रिकेट पर अभी ब्रेक लग गया है, लेकिन 2021 में भारतीय टीम का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है, खेलेगी 15 टेस्ट मैच ...
Dinesh Karthik: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि वह अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो अक्टूबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए वापसी कर सकते हैं ...
India's tour of Australia: कोविड-19 के खतरे को देखते हुए टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के दौरान एडिलेड ओवल के नए होटल को आइसोलेशन सेंटर के रूप में ऑफर किया जा सकता है ...