अभिनेत्री और नेत्री हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से लोकसभा सांसद हैं। हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को फ़िल्म प्रोड्यूसर जया लक्ष्मी चक्रवर्ती और वीएसआर चक्रवर्ती के घर हुआ। हेमा मालिनी की शुरुआती पढ़ाई लिखाई चेन्नई (तब मद्रास) में हुई। 11वीं की पढ़ाई बीच में छोड़कर हेमा अभिनय की दुनिया में आ गईं। हेमा मालिनी ने 1961 में तमिल फिल्म इधु साथियम से एक्टिंग डेब्यू किया। हिन्दी सिनेमा में हेमा ने 1968 में आई फिल्म 'सपनों का सौदागर' से कदम रखा। इस फिल्म में उनके को-स्टार शोमैन राज कपूर थे। अपने पाँच दशक से ज्यादा लम्बे फिल्मी करियर में हेमा मालिनी ने शोले, सीता और गीता, तेरे मेरे सपने, राजा जानी, क्रांति, रजिया सुल्तान, सत्ते पर सत्ता जैसी हिट फिल्में दीं। हेमा मालिनी साल 2004 में आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुईं। साल 2003 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा सांसद मनोनित किया। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें मथुरा लोकसभा सीट से टिकट मिला। हेमा ने रालोद नेता जयंत चौधरी को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराकर चुनाव जीता। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 में हेमा मालिनी को मथुरा से प्रत्याशी बनाया है। Read More
स्वास्थ्य विभाग से पांच सदस्यीय एक टीम कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित एक मरीज के रिश्तेदारों और परिचितों को पृथक करने के लिए बुधवार को टाटपट्टी बाखल गई थी कि इसी दौरान उपद्रवी भीड़ ने उन पर पत्थरों से हमला किया जिसमें दो महिला डॉक्टर घायल हो गई थी। ...
कपिल के शो पर हेमा मालिनी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों को शेयर करती नजर आएंगी। कपिल के शो पर हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। ...
अब द बर्निंग ट्रेन का रीमेक बनना जल्द शुरू हो सकता है। इस खास फिल्म के लिए जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा इस फिल्म के प्रोडक्शन के लिए हाथ मिला रहे हैं। ...