जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
बचाव कार्य एवं तलाश अभियान में जुटे कर्मियों ने कोट्टाकुन्नू के पास महिला और उसके बच्चे का शव निकाला। मृत मां ने अपने कलेजे के टुकड़े के हाथ को कसकर पकड़ा हुआ था। समझा जाता है कि शुक्रवार दोपहर गीतू नामक यह महिला (21) अपने डेढ़ साल के बेटे ध्रुव का ह ...
राज्य में बारिश जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गयी है और 2.87 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं। राज्य में 58 व्यक्ति अब भी लापता हैं। इनमें से 50 लोग मलप्पुरम से हैं। वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी है, जो राज्य म ...
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा सोमवार को दक्षिण कन्नड़ तथा मैसूरू जिले के प्रभावित इलाकों का दौरा करके राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। वह अधिकारियों के साथ बैठक भी किया। ...
इसके अलावा, क्षेत्र के ही एक अन्य गांव लाखी में भी एक मकान में तीन व्यक्तियों के दबे होने की सूचना मिली है जहां सभी आवश्यक उपकरणों सहित एसडीआरएफ की टीम को रवाना कर दिया गया है । ...
राहुल ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित लोगों से मिलने के बाद ट्वीट किया था , "यह देखना हृदयविदारक है कि वायनाड के लोग कितना कुछ खो चुके हैं। हम उन्हें उनके पैरों पर फिर से खड़ा होने में अपनी पूरी ताकत के साथ मदद करे ...
सरकार की ओर से रविवार शाम सात बजे तक जारी रिपोर्टों के अनुसार आठ अगस्त से मलप्पुरम से 23, कोझीकोड़ से 17 और वायनाड से 12 शव मिलने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 72 हो गई। ...
बारिश से बेहाल दक्षिण और पश्चिम भारत को रविवार को भी कहीं से कोई राहत नहीं मिली और केरल में जहां 72 लोगों की मौत हुई है वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश और बाढ़ के कारण 111 लोगों की जान चली गयी है। ...
कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने जिले में बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया और वहां रूके हुए लोगों से बातचीत की। वह कवलाप्पाडा भी गए। मलप्पुरम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का का कहना है कि आठ अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद कवलाप्पाडा से अभी तक 11 ...