सेना के जवान को सैल्यूट करते हुए बच्चे ने ऐसा क्या बोला कि जीत लिया दुनिया का दिल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 12, 2019 06:29 AM2019-08-12T06:29:37+5:302019-08-12T06:29:37+5:30

बारिश से बेहाल दक्षिण और पश्चिम भारत को रविवार को भी कहीं से कोई राहत नहीं मिली और केरल में जहां 72 लोगों की मौत हुई है वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश और बाढ़ के कारण 111 लोगों की जान चली गयी है।

WATCH A child salutes Army personnel tells him aap bahut accha kaam karte ho in flood hit Maharashtra | सेना के जवान को सैल्यूट करते हुए बच्चे ने ऐसा क्या बोला कि जीत लिया दुनिया का दिल, देखें वीडियो

फोटो क्रेडिट: स्क्रीनशॉट

Highlightsबारिश से बेहाल दक्षिण और पश्चिम भारत को रविवार को भी कहीं से कोई राहत नहीं मिली।बेल्लारी जिले में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर हम्पी रविवार की सुबह एक जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद डूब गया।

पिछले कई दिन से महाराष्ट्र तेज बरसात और बाढ़ से पीड़ित है। बचने के लिए लोग जहां घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं वहीं अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। अभी तक बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित सांगली और कोल्हापुर, पुणे और सतारा इलाका है। इसके अलावा कई अन्य इलाके भी हैं लेकिन शनिवार को कुछ सुधार होता दिख रहा है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज फिर इन्हीं इलाकों में तेज बारिश की आशंका है। 

एनडीआरएफ की टीमों के साथ मिलकर नेवी और वायुसेना बाढ़ प्रभावित इलाकों में जुटे हैं। इसी बीच, सांगली से एक बच्चे और सेना के जवान का एक ऐसा विडियो सामने आया है जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान और सीने में गर्व है। 

विडियो में एक बच्चा दिखाई देता है जो पास खड़े एक जवान के पास जाकर कहता है- 'आप बहुत अच्छा काम करते हो।' यह सुनकर जवान बच्चे से हाथ मिलाता है। इसके बाद बच्चा जवान को सल्यूट कर दौड़ लगाते हुए चला जाता है। 

बारिश से बेहाल दक्षिण और पश्चिम भारत को रविवार को भी कहीं से कोई राहत नहीं मिली और केरल में जहां 72 लोगों की मौत हुई है वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश और बाढ़ के कारण 111 लोगों की जान चली गयी है । दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में सभी नदियां उफान पर हैं। बेल्लारी जिले में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर हम्पी रविवार की सुबह एक जलाशय से 1.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद डूब गया।

अधिकारियों के अनुसार हम्पी से पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। कर्नाटक में अप्रत्याशित बाढ़ के चलते पिछले हफ्ते से अब तक 40 लोगों की जान चली गयी और 17 जिलों के 80 तालुकों में चार लाख लोग विस्थापित हो गये। गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। केरल में 2.51 लाख से अधिक लोगों ने 1,639 राहत शिविरों में शरण ली है।

राज्य सरकार की ओर से रविवार शाम सात बजे जारी बयान के अनुसार, बारिश और बाढ़ ने अभी तक 72 लोगों की जान ली है जबकि 58 लोग अब भी लापता हैं। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को उड़ान परिचालन बहाल हो गया। रनवे पर पानी भर जाने के कारण हवाई अड्डा दो दिनों से बंद था। मौसम विभाग ने भारी वर्षा के अनुमान के मद्देनजर कन्नूर, कसारगोड और वायनाड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है

Web Title: WATCH A child salutes Army personnel tells him aap bahut accha kaam karte ho in flood hit Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे