इंग्लैंड क्रिकेट टीम विश्व में इंग्लैंड और वेल्स का प्रतिनिधित्व करती है, जिसे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा संचालित किया जाता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सबसे पहली टीम थी, जिन्हें 15 मार्च 1877 में सर्वप्रथम टेस्ट क्रिकेट का दर्जा मिला था और 15 जून 1909 को इन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कि पूर्ण सदस्यता प्राप्त हुई। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने ही 5 जनवरी 1971 को सबसे पहला वनडे मैच खेला था और इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहला टी20 मैच भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 जून 2005 को खेला। इंग्लैंड की टीम अब तक कोई भी आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है, हालांकि टीम साल 1979, 1987 और 1992 की उपविजेता रही है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 2010 में पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
चार बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारी के बाद शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने आईसीसी वर्ल्ड कप के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 104 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। ...
ICC Cricket World Cup 2019, Eng vs SA: बेन स्टोक्स (89) के अलावा तीन अन्य शीर्ष बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने लंसाउथ अफ्रीका के सामने 312 रनों का लक्ष्य रखा। ...
साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने द ओवल मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ...
Imran Tahir: दक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिनर इमरान ताहिर ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के पहले ही मैच में नया इतिहास रच दिया है, उन्होंने दूसरी ही गेंद पर विकेट झटका ...