इंग्लैंड क्रिकेट टीम विश्व में इंग्लैंड और वेल्स का प्रतिनिधित्व करती है, जिसे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा संचालित किया जाता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सबसे पहली टीम थी, जिन्हें 15 मार्च 1877 में सर्वप्रथम टेस्ट क्रिकेट का दर्जा मिला था और 15 जून 1909 को इन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कि पूर्ण सदस्यता प्राप्त हुई। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने ही 5 जनवरी 1971 को सबसे पहला वनडे मैच खेला था और इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहला टी20 मैच भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 जून 2005 को खेला। इंग्लैंड की टीम अब तक कोई भी आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है, हालांकि टीम साल 1979, 1987 और 1992 की उपविजेता रही है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 2010 में पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्डस में 14 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट के लिए मोईन अली की जगह जोफ्रा आर्चर और जैक लीच को 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। ...
ICC Test Rankings: गेंद से छेड़खानी के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे स्मिथ ने 144 और 142 रन की पारी खेली और वह मैन ऑफ द मैच चुने गए। ...
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दाएं पैर की पिंडली में चोट के कारण दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज एंडरसन एजबस्टन में श्रृंखला के पहले मैच में सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद चोटिल हो गए थे और फिर मैच मे ...
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने पांचवें दिन बल्लेबाजी के लिए उतरने के साथ ही एक खास कमाल कर दिया और एशेज के किसी मैच के पांचों दिन खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। ...