एकनाथ शिंदे वर्तमान में वो उद्धव ठाकरे सरकार में शहरी विकास और लोक-निर्माण विभाग के मंत्री हैं। शिंदे साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में शिवसेना के टिकट पर ठाणे की कोपरी-पाचपाखाडी विधानसभा से चुनाव जीतकर सदन पहुँचे थे। उसके पहले वो 2004, 2009 और 2014 में विधायक चुने जा चुके थे। Read More
चुनाव आयोग के एक फैसले में बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र की दो शिवसेनाओं में से ‘बालासाहेबांची शिवसेना’ को चुनाव चिन्ह ‘धनुष-बाण’ और नाम ‘शिवसेना’ मिल गया. पिछले कई माह से अदालत के अंदर और बाहर चुनाव आयोग में चल रही खींचतान के बीच यह निर्णय सामने आया. ...
उद्धव ठाकरे ने कहा, "भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है और भाजपा का जो हिंदुत्व है वह हमें मंजूर नहीं है। मेरे पिताजी ने जो मुझे सिखाया वो हिंदुत्व ये नहीं है। पिता जी की भाषा में कहें तो जो राष्ट्रीय हित में है वो ही हिंदुत्व है।" ...
पार्टी फंड के रूप में बैंकों में जमा लगभग 148 करोड़ रुपये की संपत्ति को इस्तोमाल करने का अधिकार एकनाथ शिंदे गुट को होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवसेना के पास 148.46 करोड़ की एफडी और 186 करोड़ की अचल संपत्ति है। ...
केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आदेश दिया है कि पार्टी का नाम "शिवसेना" और पार्टी का प्रतीक "धनुष और बाण" एकनाथ शिंदे गुट द्वारा बनाए रखा जाएगा। ...
चुनाव आयोग के निर्णय के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्विटर पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर को भी अपडेट कर दिया है। उन्होंने ट्विटर शिवसेना के चुनाव निशान धनुष-बाण को अपनी डिस्प्ले पिक्चर बना ली है। ...
जून 2022 में शिवसेना में बगावत के बाद पार्टी दो गुटों में बंट गई थी। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत करने वाले विधायकों में से 16 बागी विधायकों की अयोग्यता के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। शीर्ष अदालत बागी विधायकों को अयोग्य ठहरा ...