दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्मों से सुपरस्टार अभिनेता, गायक, एंकर और निर्माता हैं। निरहुआ के नाम से फेसम दिनेश लाल यादव का जन्म 22 मार्च 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के छोटे से गांव टंडवा में हुआ था। दिनेश लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत एक भोजपुरी गायक के रूप में की थी। भोजपुरी गानों में सफलता के बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की रूख किया और यहां भी सफलता हासिल की। निरहुआ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2006 में भोजपुरी फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लिओ रे' से कल्पना पटवारी और सुनील छैला बिहारी के साथ सहायक अभिनेता के रूप में की थी। साल 2008 में दिनेश लाल पहली बार फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' में लीड रोल में दिखाई दिए और फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद निरहुआ ने कभी भी पीछे मुड़ के नहीं देखा और उन्हें यहां से उन्हें जुबली स्टार कहा जाने लगा। इसके बाद उन्होंने निरहुआ रिक्शावाला 2, निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बम बम बोल रहा है काशी और बॉर्डर जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। दिनेश लाल यादव साल 2012 में बिग बॉस 6 शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। Read More
फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी के साथ सुशील सिंह और संजय पाण्डेय जैसे दिग्गज अभिनेता भी एक फ्रेम में नजर आने वाले हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म कितनी बड़ी होने वाली है। ...
दिनेशलाल यादव निरहुआ स्टारर फिल्म ‘नाच बैजू नाच' 23 सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण निर्माता-निर्देशक-लेखक लाल विजय शाहदेव ने किया है। ...
चौथे और पांचवें स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर वह क्रमशः भोजपुरी अभिनेता व गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ और खेसारी लाल यादव का नाम लेता है। यूट्यूबर पूछता है कि भोजपुरी अभिनेता निरहुआ स्वतंत्रता सेनानी कैसे हो गया, बच्चा जवाब देता है कि वह भी तो एक बॉर्डर ...
विजय लाल समाजवादी पार्टी से कई दशकों से जुड़े हैं। सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वे सपा के सदस्य के रूप में इस बार आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के दौरान धर्मेंद्र यादव के लिए प्रचार करते नजर आए थे। ...