निरहुआ के बड़े भाई बिरहा सम्राट विजय लाल यादव की कार का बाराबंकी में एक्सीडेंट, लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती

By अनिल शर्मा | Published: June 30, 2022 03:02 PM2022-06-30T15:02:41+5:302022-06-30T15:15:23+5:30

विजय लाल समाजवादी पार्टी से कई दशकों से जुड़े हैं। सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वे सपा के सदस्य के रूप में इस बार आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के दौरान धर्मेंद्र यादव के लिए प्रचार करते नजर आए थे। 

Nirhua brother Vijay Lal Yadav car accident in Barabanki admitted to Vedanta Hospital in Lucknow | निरहुआ के बड़े भाई बिरहा सम्राट विजय लाल यादव की कार का बाराबंकी में एक्सीडेंट, लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती

निरहुआ के बड़े भाई बिरहा सम्राट विजय लाल यादव की कार का बाराबंकी में एक्सीडेंट, लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती

Highlightsरिपोर्ट के मुताबिक हादसा बाराबंकी में हुआ हैफॉर्च्यूनर कार तेज गति में थी जिसपर से ड्राइवर ने अपना संतुलन खो बैठादिनेश लाल ने बताया कि इलाज के लिए विजय लाल को वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया गया है

लखनऊः बिरहा सम्राट व भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के बड़े भाई विजय लाल यादव की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में विजय लाल यादव को गंभीर चोटें आई हैं।  दिनेश लाल यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हादसे की सूचना दी है। निरहुआ ने बताया कि उनके छोटे भाई व अभिनेता प्रवेश लाल यादव और उनके बड़े भाई कवि प्यारे लाल यादव लखनऊ पहुंच रहे हैं।

निरहुआ ने लिखा, दुःखद घटना। विरहा सम्राट बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें इलाज के लिए वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी भी लखनऊ पहुँच रहे है। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुँच जाएँगे। बाबा विश्वनाथ भैया को जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।

रिपोर्ट के मुताबिक हादसा बाराबंकी में हुआ है। फॉर्च्यूनर कार तेज गति में जा रही थी। इसी बीच ड्राइवर कार पर अपना संतुलन खो बैठा। कार डिवाइडर से जा टकराई और हवा में करीब 20 मीटर तक ऊपर उछल गई और सड़क पर पलट गई। सामने आई तस्वीरों में गाड़ी की हालत देख हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। 

विजय लाल समाजवादी पार्टी से कई दशकों से जुड़े हैं। सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वे सपा के सदस्य के रूप में इस बार आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के दौरान धर्मेंद्र यादव के लिए प्रचार करते नजर आए थे। 

Web Title: Nirhua brother Vijay Lal Yadav car accident in Barabanki admitted to Vedanta Hospital in Lucknow

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे