डिंपल यादव भारतीय राजनेता और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी हैं। उनका जन्म 15 जनवरी 1978 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उनके पिता सेना में अधिकारी थे इसलिए मूलतः उत्तराखंड की होने के बावजूद उनका पढ़ाई लिखाई पुणे, भटिंडा और अंडमान निकोबार में हुई। डिंपल और अखिलेश कॉलेज के दिनों में मिले थे। शुरुआत में अखिलेश का परिवार इस शादी के खिलाफ था लेकिन फिर राजी हो गए। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। डिंपल यादव फिलहाल कन्नौज से सांसद हैं। उनके पति अखिलेश यादव 19 मार्च 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। Read More
Lok Sabha Elections 2024: कन्नौज सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव से, मैनपुरी सीट से डिंपल यादव, फिरोजाबाद सीट से अक्षय यादव और बदायूं सीट से धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ेंगे. ...
संसद के गतिमान शीतकालीन सत्र से विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के प्रमुख नेताओं फारूक अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले, डिंपल यादव और शशि थरूर सहित कुल उनतालीस विपक्षी सांसदों को मंगलवार को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। ...
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उनका नाम लिए बगैर कहा है कि ‘‘सरकार अगर सारस को छीन रही है तो सरकार को उनसे भी मोर छीन लेना चाहिए जो उसे दाना खिला रहे थे। क्या सरकार की हिम्मत है वहां पहुंच जाने की।’’ ...
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘ पिछले साल के बजट ने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा और अनुसूचित जातियों के लिए कल्याण से जुड़े आवंटन को लेकर वाहवाही बटोरी थी। आज वास्तविकता सर्वविदित है। वास्तविक खर्च बजट के मुकाबले काफी कम है।’’ ...
मामले में बोलते हुए सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने कहा है कि ‘‘धरतीपुत्र स्वर्गीय श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव पर सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ को छोड़कर दूसरा कोई सम्मान नहीं फबता। हम सभी के आदरणीय नेताजी को अविलंब भारत रत्न देने की घोषणा की जाये।’’ ...
अखिलेश यादव 17 जनवरी को तेलंगाना जाएंगे और 18 जनवरी को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की एक सार्वजनिक रैली में भाग लेंगे। ...