धर्मेंद्र बॉलीवुड के बहुत बड़े सुपर स्टार हैं। हर तरह के रोल उन्होंने पर्दे पर निभाए हैं।रोल चाहे फिल्म सत्यकाम के सीधे सादे ईमानदार हीरो का हो, फिल्म शोले के एक्शन हीरो का हो या फिर फिल्म चुपके चुपके के कॉमेडियन हीरो का, सभी को सफलता पूर्वक निभा कर दिखा देने वाले धर्मेंद्र सिंह देओल अभिनय प्रतिभा के धनी कलाकार हैं। फिल्म अनपढ़ (1962), बंदिनी (1963) तथा सूरत और सीरत (1963) से लोगों ने उन्हें जाना, पर स्टार बने ओ.पी. रल्हन की फिल्म फूल और पत्थर (1966) से। धर्मेंद्र ने200 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है, कुछ अविस्मरणीय फिल्में हैं अनुपमा, मँझली दीदी, सत्यकाम, शोले, चुपके चुपके आदि। वह आज भी बॉलीवुड में अपने अभिनय का छाप छोड़ रहे हैं। Read More
सनी देओल के करियर की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर शुमार घायल ने हाल ही में रिलीज के 30 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर धर्मेंद्र ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादों को शेयर किया है। ...
दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू ने फिल्म "सैनिकुडु" में इरफान के साथ काम किया था। उन्होंने कहा, ‘‘ इरफान के असामयिक निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। एक शानदार अभिनेता जल्द ही चला गया।" ...
1975 में 'शोले' में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी, संजीव कुमार और अमजद खान ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म का हर किरदार आज भी लोग भूले नहीं हैं. ...