धर्मेंद्र बॉलीवुड के बहुत बड़े सुपर स्टार हैं। हर तरह के रोल उन्होंने पर्दे पर निभाए हैं।रोल चाहे फिल्म सत्यकाम के सीधे सादे ईमानदार हीरो का हो, फिल्म शोले के एक्शन हीरो का हो या फिर फिल्म चुपके चुपके के कॉमेडियन हीरो का, सभी को सफलता पूर्वक निभा कर दिखा देने वाले धर्मेंद्र सिंह देओल अभिनय प्रतिभा के धनी कलाकार हैं। फिल्म अनपढ़ (1962), बंदिनी (1963) तथा सूरत और सीरत (1963) से लोगों ने उन्हें जाना, पर स्टार बने ओ.पी. रल्हन की फिल्म फूल और पत्थर (1966) से। धर्मेंद्र ने200 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है, कुछ अविस्मरणीय फिल्में हैं अनुपमा, मँझली दीदी, सत्यकाम, शोले, चुपके चुपके आदि। वह आज भी बॉलीवुड में अपने अभिनय का छाप छोड़ रहे हैं। Read More
पद्म पुरस्कारों के लिए चुनी गई हस्तियों में 90 महिलाएं और अनिवासी भारतीय (एनआरआई), भारतीय मूल के लोग (पीआईओ) तथा प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) जैसी श्रेणियों के छह व्यक्ति शामिल हैं। ...
गृह मंत्रालय ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस 2026 से पहले यह सूची जारी की, जिसमें भारतीय कला और संस्कृति में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता दी गई है। ...
फिल्म 'इक्कीस' सिर्फ एक वॉर ड्रामा नहीं, बल्कि यादों, रिश्तों और कुर्बानी से जुड़ी एक भावनात्मक कहानी है। 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म इसलिए भी खास बन जाती है क्योंकि इसमें सुपरस्टार धर्मेंद्र आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। 89 साल की उम्र ...
फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज़ अब बस कुछ ही दिनों दूर है और दर्शकों का एक्साइटमेंट साफ़ नजर आ रहा है। खास बात ये है कि यह दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, ऐसे में हर किसी के लिए यह पल बेहद भावुक बन गया है। ...
अभिनेता धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने उन्हें बेहद भावुक अंदाज में याद किया और उनके साथ बिताए पलों की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं। ...
बुधवार, 3 दिसंबर को, महान एक्टर की अस्थियों को उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी पर पवित्र गंगा नदी में विसर्जित कर दिया गया। उनके बेटों, सनी और बॉबी देओल ने परिवार के करीबी सदस्यों के साथ रस्में पूरी कीं। ...