दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ-साथ एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं 1483 वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। Read More
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 83 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,306 हो गई है जबकि 2,487 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 40,263 पर पहुंच गई है। ...
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 384 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,122 हो गई। सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई। दिल्ली सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कारण तीन और लोगों के मरने की खबर है। ...
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में तीन से छह मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं जबकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। ...
राष्ट्रीय राजधानी में 96 निषिद्ध क्षेत्र है। हालांकि दिल्ली के सभी 11 जिलों को रेड जोन में रखा गया हैं लेकिन दिल्ली सरकार शहर के वार्डों को कोरोना वायरस के सामने आए मामलों के आधार पर बांटने की योजना बना रही है। जिन वार्डों में संक्रमण के मामले सामने ...