Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
भारत में जिस तरह का चुनाव-प्रचार होता है या फिर मतदाता को रिझाने की जिस तरह से कोशिशें होती हैं, वह जनतांत्रिक मूल्यों की दृष्टि से कितनी सही हैं? चुनावों में न तो विपक्ष पूछता है और न ही सत्तारूढ़ बताना है कि वैश्विक गरीबी सूचकांक के अनुसार हमारी सो ...
मध्य प्रदेश विधानसभा में कई ऐसे चेहरे थे जिनकी दहाड़, तीखी नोक झोक, बहस और भाषण सुनने के लिए विधानसभा का दर्शक दीर्घा और पत्रकार दीर्घा भरा होता था, लेकिन इस बार 16वीं विधानसभा में ऐसे कई चेहरे नजर नहीं आएंगे इसके पीछे वजह विधानसभा चुनाव में मिली हार ...
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में सहयोगी दल कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने यह आरोप लगाते हुए विवाद खड़ा कर दिया कि इस देश में भाजपा सदस्य और समर्थक 'सबसे बड़े घुसपैठिए' हैं। ...
भोपाल : भाजपा की प्रचंड जीत से अब उसके चार सदस्य मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे। कांग्रेस का एक ही सदस्य चुना जा सकेगा। राज्यसभा में मध्य प्रदेश से 11 सदस्य होते हैं। ...