भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद येदियुरप्पा कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। सरकारी लिपिक से हार्डवेयर स्टोर के मालिक और चार बार के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनीति की कठिर डगर को नापा है। दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनाने के मुख्य कर्ता-धर्ता येदियुरप्पा को प्रथमदृष्ट्या उम्र के कारण शीर्ष पद से हटना पड़ा। येदियुरप्पा नवंबर 2007 में पहले कार्यकाल में सात दिनों तक मुख्यमंत्री रहे, मई 2008 से तीन वर्ष दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने, मई 2018 में तीन दिनों के लिए वह मुख्यमंत्री बने और फिर 26 जुलाई 2019 से दो वर्षों तक मुख्यमंत्री का उनका चौथा कार्यकाल रहा। आरएसएस के स्वयंसेवक रहे बूकनकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को मांड्या जिले के के. आर. पेट तालुका के बूकनकेरे में हुआ था। अपने अनुयायियों में ‘‘राजा हुली’’ के नाम से विख्यात येदियुरप्पा महज 15 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए और जनसंघ के साथ शिवमोगा जिले में गृह नगर शिकारीपुरा से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। Read More
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्योता दिया था जिसके बाद उन्होंने आज गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 224 सीटों वाली कर्नाटक विधान सभा के 222 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78 और जेडी ...
कर्नाटक में मचे घमासान का असर देश के शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। संविधान से उलट बीजेपी नेता बी एस येद्दियुरप्पा द्वारा ली गई कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ का घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा है। ...
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने बीजेपी विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने के न्योता दिया था। येदियुरप्पा ने गुरुवार सुबह नौ बजे राज्य के 32वें सीएम के रूप में शपथ ली। ...
कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल की भूमिका को शर्मनाक बताया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अमित शाह पर भी सवाल उठाए। ...