भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद येदियुरप्पा कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। सरकारी लिपिक से हार्डवेयर स्टोर के मालिक और चार बार के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनीति की कठिर डगर को नापा है। दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनाने के मुख्य कर्ता-धर्ता येदियुरप्पा को प्रथमदृष्ट्या उम्र के कारण शीर्ष पद से हटना पड़ा। येदियुरप्पा नवंबर 2007 में पहले कार्यकाल में सात दिनों तक मुख्यमंत्री रहे, मई 2008 से तीन वर्ष दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने, मई 2018 में तीन दिनों के लिए वह मुख्यमंत्री बने और फिर 26 जुलाई 2019 से दो वर्षों तक मुख्यमंत्री का उनका चौथा कार्यकाल रहा। आरएसएस के स्वयंसेवक रहे बूकनकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को मांड्या जिले के के. आर. पेट तालुका के बूकनकेरे में हुआ था। अपने अनुयायियों में ‘‘राजा हुली’’ के नाम से विख्यात येदियुरप्पा महज 15 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए और जनसंघ के साथ शिवमोगा जिले में गृह नगर शिकारीपुरा से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। Read More
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमने 3500 बसों और ट्रेनों से लगभग 1 लाख लोगों को उनके घर वापस भेज दिया है। मैंने प्रवासी श्रमिकों से यहां रहने की अपील भी की है क्योंकि निर्माण कार्य अब फिर से शुरू हो गया है। ...
सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए शादी के कार्यों में 50 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है, इसके साथ-साथ मृतक के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है: पुण्य सलिला श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव, गृह ...
कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बीएस सरकार में मंत्री ने कहा कि उनकी मानसिकता रोमन सम्राट नीरो की तरह है। कैमरे पर चिल्ला-चिल्ला कर नौटंकी कर रहे हैं। ...
राजस्थान में कांग्रेस नेता व विधायक भरत सिंह ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर शराब की दुकानों को खोलने का आग्रह किया। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस नेता लॉकडाउन को बेहतर समय बताकर शराबबंदी की मांग कर रहे हैं। ...
Rishi Kapoor Death: शरद पवार ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। भारतीय फिल्म उद्योग ने एक बहुमुखी और करिश्माई अभिनेता को खो दिया है। ...
देश भऱ में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। मुंबई और दिल्ली में हालात खराब होते जा रहा है। दक्षिण भारत के राज्य भी पीछे नहीं है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मामला लगातार बढ़ रहा है। ...