भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद येदियुरप्पा कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। सरकारी लिपिक से हार्डवेयर स्टोर के मालिक और चार बार के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनीति की कठिर डगर को नापा है। दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनाने के मुख्य कर्ता-धर्ता येदियुरप्पा को प्रथमदृष्ट्या उम्र के कारण शीर्ष पद से हटना पड़ा। येदियुरप्पा नवंबर 2007 में पहले कार्यकाल में सात दिनों तक मुख्यमंत्री रहे, मई 2008 से तीन वर्ष दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने, मई 2018 में तीन दिनों के लिए वह मुख्यमंत्री बने और फिर 26 जुलाई 2019 से दो वर्षों तक मुख्यमंत्री का उनका चौथा कार्यकाल रहा। आरएसएस के स्वयंसेवक रहे बूकनकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को मांड्या जिले के के. आर. पेट तालुका के बूकनकेरे में हुआ था। अपने अनुयायियों में ‘‘राजा हुली’’ के नाम से विख्यात येदियुरप्पा महज 15 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए और जनसंघ के साथ शिवमोगा जिले में गृह नगर शिकारीपुरा से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। Read More
कर्नाटक में 29 जून को विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। भाजपा ने 4, कांग्रेस ने 2 और जदएस ने एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। सभी चुने जाएंगे। ...
कोरोना वायरस के कारण देश में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर और हाथों को साबुन से धोने, सामाजिक दूरी बनाने को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कर्नाटक सरकार 18 जून को ‘मास्क दिवस’ मनाने जा रही है। ...
खड़गे, इस चुनाव में निर्वाचित घोषित होने के साथ ही राज्यसभा के पहली बार सदस्य बनेंगे। अपने चार दशक से अधिक लंबे राजनीतिक जीवन में वह जनता द्वारा हमेशा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते रहे हैं। राज्यसभा में देवेगौड़ा का यह दूसरा कार्यकाल होगा। वह 1996 ...
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। कर्नाटक में 4 सीट पर चुनाव हो रहा है। भाजपा के दो प्रत्याशी मैदान में है, वहीं कांग्रेस के खड़गे ने नामांकन पत्र भरा है। जनता दल (एस) के संरक्षक के आने से भ ...
कर्नाटक में 19 जून को राज्यसभा चुनाव है। इस बीच चुनाव आयोग ने विधान परिषद के लिए डेट की घोषणा कर दी। 7 सीट पर मतदान 29 जून को होगा। इसमें शिक्षक और स्नातक क्षेत्र से दो-दो सीटें खाली होने वाली हैं। ...
कर्नाटक में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, डी.के. शिवकुमार और पार्टी के विधायक एक बैठक के लिए बेंगलुरु में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति कार्यालय में इकट्ठा हुए। मल्लिकार्जुन खड़गे यहां से राजयसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह पार्टी के अधिकृत प्रत्याश ...
देश भर में 19 जून को राज्यसभा चुनाव होंगे। चुनाव आयोग के अनुसार 24 सीट पर मतदान संपन्न होगा। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में जोरदार टक्कर है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। ...
बीजेपी के दर्जन भर विधायकों ने हाल में ही वरिष्ठ बीजेपी नेता उमेश कुट्टी के निवास पर बैठक की थी. बीजेपी के विधायक सत्ता में सीएम येदियुरप्पा के बेटे के दखल से भी नाराज हैं. ...