भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद येदियुरप्पा कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। सरकारी लिपिक से हार्डवेयर स्टोर के मालिक और चार बार के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनीति की कठिर डगर को नापा है। दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनाने के मुख्य कर्ता-धर्ता येदियुरप्पा को प्रथमदृष्ट्या उम्र के कारण शीर्ष पद से हटना पड़ा। येदियुरप्पा नवंबर 2007 में पहले कार्यकाल में सात दिनों तक मुख्यमंत्री रहे, मई 2008 से तीन वर्ष दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने, मई 2018 में तीन दिनों के लिए वह मुख्यमंत्री बने और फिर 26 जुलाई 2019 से दो वर्षों तक मुख्यमंत्री का उनका चौथा कार्यकाल रहा। आरएसएस के स्वयंसेवक रहे बूकनकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को मांड्या जिले के के. आर. पेट तालुका के बूकनकेरे में हुआ था। अपने अनुयायियों में ‘‘राजा हुली’’ के नाम से विख्यात येदियुरप्पा महज 15 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए और जनसंघ के साथ शिवमोगा जिले में गृह नगर शिकारीपुरा से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। Read More
BJP Parliamentary board: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड और चुनावी टिकटों के बंटवारे के लिहाज से सबसे अहम केंद्रीय चुनाव समिति का पुनर्गठन किया। ...
विनायक दामोदर सावरकर को सच्चा देशभक्त बताते हुए कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सावरकर को महज इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वो उनकी देशभक्त को पचा नहीं पा रहे हैं। ...
Rajya Sabha polls: देश के 15 राज्यों से राज्यसभा की 57 सीटों को भरने के लिए 10 जून को चुनाव होने हैं। राजस्थान की चार, महाराष्ट्र की छह, कर्नाटक की चार और हरियाणा की दो सीटों के लिए चुनाव होने हैं। ...
Karnataka MLC polls 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने तीन जून को कर्नाटक विधान परिषद की सात सीट पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को उम्मीदवार बनाने की पार्टी की राज्य इकाई ...
पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि कानून-व्यवस्था की रक्षा की जाएगी। मैं उन्हें (मुख्यमंत्री को) सलाह दूंगा कि वह इस सब (विभाजनकारी राजनीति) को खत्म करें और काम पर ध्यान दें। सभी समुदायों को शांति और सम्मा ...
कर्नाटक में निर्वाचित सांसदों/विधायकों से संबंधित आपराधिक मामलों से निपटने के लिए विशेष रूप से स्थापित विशेष अदालत के सत्र न्यायाधीश बी. जयंत कुमार ने वासुदेव रेड्डी की एक निजी शिकायत के आधार पर 26 मार्च को आदेश जारी किया है। ...
भाजपा के दिग्गज नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। माना जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ...